राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 और 10 अगस्त को राजनांदगांव जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर में भूमि पूजन, खेल प्रतियोगिता और धार्मिक आयोजनों समेत कई स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. सिंह 9 अगस्त की सुबह 11 बजे रायपुर स्थित ‘स्पीकर हाउस’ से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे रामकृष्ण नगर (वार्ड क्र. 22) में कृष्ण कुंज, जज कॉलोनी के पास बनने वाले 2000 सीटर ऑडिटोरियम के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
भूमि पूजन के बाद अपराह्न 3:10 बजे डॉ. रमन सिंह दिग्विजय स्टेडियम पहुंचकर स्थानीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
प्रवास के दूसरे दिन 10 अगस्त को सुबह 7:10 बजे वे नंदई चौक पहुंचकर भव्य कांवड़ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे बसंतपुर क्लब चौक (हनुमान मंदिर के पास) आयोजित महाकाल यात्रा में सहभागिता करेंगे।
दोनों दिन विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष 10 अगस्त की शाम 5 बजे राजनांदगांव से वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

