जनदर्शन में शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन, पार्किंग एरिया से हटाया अवैध अतिक्रमण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 45 कौरिनभाठा स्थित दीनदयाल कालोनी (हाउसिंग बोर्ड) के निवासियों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पार्किंग क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कालोनीवासियों ने जनदर्शन में उपस्थित होकर पार्किंग स्थल पर किए गए बेजा कब्जे को हटाने के लिए आवेदन सौंपा था। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पार्किंग क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया।

प्रशासन की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से राहत महसूस करते हुए वार्डवासियों ने जिला प्रशासन की सक्रियता की सराहना की और आभार व्यक्त किया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :