निगम की राजस्व बैठक : 20 दिनों में 1.50 करोड़ से ज्यादा की वसूली, आयुक्त मरकाम ने 3 अफसरों को किया पुरस्कृत

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नगर निगम के राजस्व विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आयुक्त जी.आर. मरकाम ने वसूली की वार्डवार समीक्षा की। एक सप्ताह में हुई बेहतर वसूली पर संतोष जताते हुए आयुक्त ने सभी राजस्व प्रभारियों की थपथपाई और कहा कि इसी तरह टीम वर्क से काम किया तो इस वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे।

आयुक्त ने कहा कि इस समय वार्डों में पट्टा सर्वे का काम चल रहा है, जिसमें अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है। इसके बावजूद प्रभारियों ने मेहनत कर इस हफ्ते शानदार रिकवरी की है।

20 दिनों में 1.50 करोड़ से अधिक की वसूली
आयुक्त ने बताया कि उनके पदभार संभालने के बाद बीते 20 दिनों में लगभग 1.50 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व वसूला गया है। उन्होंने कहा कि समय पर राजस्व आने से निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन देना संभव हो सकेगा।

10 लाख से ज्यादा वसूलने वाले 3 अफसर पुरस्कृत
एक हफ्ते में 10 लाख रुपए से अधिक की वसूली करने वाले तीन अफसरों को आयुक्त ने बैठक में पुरस्कृत किया:

राजकुमार हरिहारनो

दीपांकर गुरू

विवेक उईके

वहीं, कम वसूली करने वाले प्रभारियों को इन अफसरों से सीख लेकर प्रदर्शन में सुधार करने की हिदायत दी गई।

नई दरों के हिसाब से बंटेंगे बिल
बैठक में राजस्व अधिकारी मोबिन अली ने बताया कि नई दरों के अनुसार डिमांड तैयार हो चुका है। बाकी बचे डिमांड भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि:

टैक्सपेयर्स को नए डिमांड के हिसाब से बिल बांटे जाएं।

रोजाना घर-घर जाकर वसूली करने के साथ-साथ दफ्तर में भी टैक्स जमा कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में सहायक राजस्व अधिकारी हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक और सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :