राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 3,100 रुपये है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी: दिनेश मरकाम (36) पिता विश्वनाथ मरकाम, निवासी रेवाडीह पलाश विहार, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव। आरोपी के खिलाफ थाना लालबाग में पहले भी प्रतिबंधक धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।
दिनांक 09 मई 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से कुल 35 पौवा शराब और बिक्री रकम 300 रुपये जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, म.प्र.आर. खुशबू नागवंशी, आरक्षक लेखराम वर्मा और अन्य स्टाफ शामिल रहे।

