मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के 46 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। इनमें से 44 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति और 2 जोड़ों का विवाह बौद्ध रीति से संपन्न हुआ।

राजनांदगांव विकासखंड में सतनाम भवन में 25 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 23 जोड़े हिंदू रीति से और 2 जोड़े बौद्ध रीति से परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती अनीता सिन्हा, जनपद सदस्य, पार्षद, नागरिक तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

साथ ही बधेरा नवागांव में 15 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला राकेश सिन्हा, जनपद सदस्य श्रीमती तुलसी साहू, एवं अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

छुरिया क्षेत्र में 6 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से विवाह की आर्थिक बाधाओं को कम करते हुए युवा जोड़ों को सरकारी सहयोग और आशीर्वाद प्रदान किया गया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :