राशनकार्डधारियों को राहत, अब 15 मई तक मिलेगा 3 महीने का एकमुश्त चावल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। जिले के राशनकार्डधारी परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने अप्रैल से जून 2026 तक के एकमुश्त खाद्यान्न वितरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब हितग्राही 15 मई 2026 तक अपनी उचित मूल्य दुकान से राशन ले सकेंगे। पहले इसकी समय-सीमा कम थी, जिसके कारण कई परिवार राशन लेने से वंचित रह गए थे।

क्यों बढ़ानी पड़ी तारीख?
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्डधारियों को तीन महीने का कोटा एक साथ दिया जा रहा है। कई हितग्राही तय समय में राशन नहीं उठा पाए थे, जिसे देखते हुए शासन ने अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब छूटे हुए लोग बढ़ी हुई अवधि में अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।

दुकानदारों को निर्देश: कोई भी पात्र हितग्राही न छूटे
खाद्य विभाग ने जिले के सभी उचित मूल्य दुकानदारों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा है कि निर्धारित समय के भीतर सभी पात्र कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें। वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :