डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

डोंगरगढ़। नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शरद लाऊत्रे को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

आरोपी का विवरण
नाम: शरद लाऊत्रे

पिता: सोहन लाऊत्रे

आयु: 20 वर्ष

पता: दंतेश्वरी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

घटना की पूरी जानकारी
24 मार्च 2026 को प्रार्थीया थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बहन 6 सितंबर 2025 को बिना बताए घर से चली गई थी। रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि वह शरद लाऊत्रे के साथ हैदराबाद में रह रही थी।

पीड़िता 2 फरवरी 2026 को घर वापस लौटकर बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर भगाया और हैदराबाद में कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 150/2026, धारा 137(2), 64(2)(m) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संतोष जायसवाल ने टीम गठित की।

विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को 25 मार्च 2026 को 14:30 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

कार्यवाही में योगदान
निरीक्षक संतोष जायसवाल, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, आरक्षक नरेंद्र प्रजापति, चिंताराम दीवान, महिला आरक्षक रामेश्वरी राजपूत और सुषमा मराठे की भूमिका सराहनीय रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :