स्काउट के जनक बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन का जन्मदिवस, बौद्ध विहार डोंगरगढ़ में मनाया गया विश्व चिंतन दिवस

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। स्काउट के जनक बेडेन पावेल और लेडी बेडेन के जन्मदिवस 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस के रूप में बौद्ध विहार डोंगरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड संगठन के मूल्यों और योगदान को सम्मानित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें संगोष्ठी, मानव श्रृंखला, सामूहिक प्रतिज्ञा और स्काउट गाइड कार्यशाला शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला अध्यक्ष उमेश हथेल, जिला मुख्य आयुक्त महेश खंडेलवाल, विकासखण्ड अध्यक्ष दविंदर सिंह भाटिया, जिला आजीवन सदस्य संतोष खंडेलवाल, मिलन टेम्भूरकर, विकास अम्बादे, विनोद हथेल, देवेन्द्र अम्बादे, मयूख श्रीवास्तव (जिला संगठन आयुक्त स्काउट), मुन्ना लाल साहू (जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट) समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्काउट गाइड के आदर्शों को बढ़ावा देना और समाज में उनके महत्व को रेखांकित करना था। इस अवसर पर सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ ही स्काउट गाइड की शिक्षा व प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई।

अपने दोस्तों को शेयर करें :