नवरात्रि में आस्था का संगम: एसपी अंकिता शर्मा पहुंचीं शीतला मंदिर, लिया मां का आशीर्वाद
राजनांदगांव –
नवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा आज शीतला मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां शीतला का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी एसपी का स्वागत किया और उनके साथ दर्शन का लाभ लिया।
नवरात्रि को देखते हुए अंकिता शर्मा लगातार सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा ले रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आस्था और सुरक्षा—दोनों मोर्चों पर सक्रिय नजर आईं एसपी अंकिता शर्मा।


