राजनांदगांव। कृषि विभाग ने आत्मा योजना के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रशिक्षण में महिलाओं को आचार, केक और अन्य खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही ग्राम को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि नवाचार तथा फसल चक्र की जानकारी बढ़ाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला स्वसहायता समूह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी गौरीशंकर शहीस, पीआरपी अनीता साहू, प्रशिक्षक आभा गुप्ता और श्री साहिश सहित बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

