पदुमतरा में दीपावली मिलन समारोह एवं परिवार संस्कार कार्यशाला आयोजित

अपने दोस्तों को शेयर करें :

उपरवाह/राजनांदगांव।
परिक्षेत्रीय साहू समाज कर्मा भवन पदुमतरा में दीपावली मिलन समारोह एवं परिवार संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि सम्बद्धता कार्ड साहू समाज का आधार कार्ड है, इसका हर परिवार में होना आवश्यक है। महामंत्री नीलमणि साहू ने सामाजिक नियमावली के अंतर्गत मृत्यु भोज में पक्का कलेवा बंद कर सादा भोजन देने की बात कही। राजनांदगांव तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने सामाजिक समरसता के साथ समाज को नई दिशा देने की बात कही। न्याय प्रकोष्ठ संयोजक डॉ महेश साहू ने गोधूलि बेला में शादी करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने चलित डी जे पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया।महामंत्री अनिल साहू ने परिक्षेत्र पदुमतरा के समस्त ग्रामीण अध्यक्षों को और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला सचिव परदेशी राम साहू ने किया। अतिथियों का आभार परिक्षेत्र पदुमतरा अध्यक्ष एवन लाल साहू ने किया। इस अवसर पर पदुमतरा परिक्षेत्र अध्यक्ष एवन लाल साहू,उपाध्यक्ष सेवक राम साहू, शारदा साहू, संगठन सचिव ओमकार साहू, कुमारी बाई साहू ,सचिव दुर्गा साहू, कालू राम साहू, रिखी राम साहू, गिरीश साहू,प्रकाश साहू, बिशन साहू, संतोष साहू, दुखित साहू, आत्मा राम, प्रेमलाल, नारद राम, गिरवर, देवानंद, होरी लाल, तिलक राम, चुम्मन, दिरबल , किशन,सेवन लाल, मुरारी, शिवप्रसाद, राजू लाल, शैलेंद्र, जमुना लाल,धनेश साहू आदि मौजूद रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!