कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध दीवार तोड़कर दिलाया न्याय

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, ताकि नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके। इसी क्रम में चिखली निवासी श्रीमती उर्मिला बाई उके ने साप्ताहिक जनदर्शन में बिल्डर द्वारा उनके आवागमन में बाधा उत्पन्न करने के लिए अवैध रूप से बनाई गई दीवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर अवैध दीवार को तोड़ दिया और श्रीमती उर्मिला बाई उके को न्याय दिलाया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर तत्काल, पारदर्शी और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर समाधान मिल सके।

अपने दोस्तों को शेयर करें :