चिखली में नगर निगम की कार्रवाई, 8 अनावश्यक बहते नल काटे गए

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। गर्मी के मौसम में पानी की बचत के लिए नगर निगम ने कड़ा कदम उठाया है। वार्ड नं. 5 चिखली में जल विभाग की टीम ने निरीक्षण कर आठ अनावश्यक बहते नल काटे।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे शहर में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टीमों को वार्डों और जल संयंत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अनावश्यक बहते नलों को काटना, नलों में टोटी लगवाना और पानी का सही इस्तेमाल करने के लिए समझाईस दी जा रही है।
इस कार्रवाई में पार्षद श्रुति लोकेश जैन ने भी सहयोग किया। उन्होंने अनुपयोगी नलों की जानकारी देकर जल विभाग को कार्रवाई में मदद की।
महापौर मधुसूदन यादव मोहारा नदी और जल संयंत्रों का दौरा कर शहर के वार्डों में पानी की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने लोगों को पानी का सही इस्तेमाल करने और जरूरत के हिसाब से उपयोग करने की भी हिदायत दी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की है कि गर्मी में जल स्तर घटने को ध्यान में रखते हुए पानी का अपव्यय न करें, अनावश्यक बहते नल बंद करें और नलों में टोटी लगवाएं ताकि सभी को पर्याप्त पानी मिल सके।

अपने दोस्तों को शेयर करें :