व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू गैस का अवैध उपयोग : 47 सिलेंडर जप्त, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में कार्रवाई

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

सहायक खाद्य अधिकारियों और खाद्य निरीक्षकों की टीम ने 15 व्यावसायिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया और 47 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए।

जांच के दौरान मानव मंदिर (तुलसीपुर), रेलवे स्टेशन के अग्रवाल होटल, गुजरात इन, साकी पंजाबी होटल, राधे कृष्ण भोजनालय, राजा भोजनालय, गुरूद्वारा चौक पाठक भोजनालय और शुद्ध शाकाहारी भोजनालय सहित अन्य स्थानों में सिलेंडर जप्त किए गए। इसके साथ ही स्टेडियम रोड कोकास रेस्टोरेंट, ग्वालियर चाट, महेन्द्र चाट, श्रीनाथ पाव भाजी और उरईडबरी के जाप ढाबा, फार्म टू टेबल व अनमोल पंजाबी ढाबा में भी कार्रवाई की गई।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कई व्यावसायिक संस्थानों में कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग करने की शिकायतें मिली थीं। उन्होंने चेताया कि ऐसा करना नियमों के विरुद्ध है और घरेलू उपभोक्ताओं की आपूर्ति को प्रभावित करता है। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :