राजनांदगांव। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ और राजस्व विभाग की टीम ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर परिसर क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी और नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ भी मौजूद रहे।
निरीक्षण में 12 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग की पुष्टि हुई। दुकानदारों से न्यूनतम जुर्माने के तहत कुल 2,500 रुपये अर्थदण्ड वसूला गया और लगभग 10 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गई।
दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठान में पॉलीथिन का उपयोग, बिक्री और भंडारण न करें। यदि भविष्य में पॉलीथिन का उपयोग पाया गया तो भारी जुर्माने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही दुकानदारों और नागरिकों से अपील की गई कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ नगर के लिए पॉलीथिन का उपयोग न करें और इसके स्थान पर कपड़े या कागज के थैले का उपयोग करें।

