कलेक्टर ने शासकीय मुद्रणालय का किया औचक निरीक्षण, किसान किताबें भू-अभिलेख शाखा को जल्द उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज शासकीय मुद्रणालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुद्रणालय की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधन और कार्यों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने कहा कि मशीनों का उचित रख-रखाव और कार्यस्थल की सुव्यवस्था से मुद्रण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता बढ़ेगी। उन्होंने मुद्रणालय में मशीनों और सामग्री को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित किसान किताबों के मुद्रण और उपलब्धता की समीक्षा की और निर्देश दिए कि जिले के सभी जरूरतमंद किसानों तक किसान किताबें समय पर पहुंचें। इसके लिए किताबों को शीघ्रता से भू-अभिलेख शाखा को उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर सहायक संचालक श्री नकुल धु्रव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :