डोंगरगढ़ पुलिस ने गुम हुये पति-पत्नि को उसके परिजनों से मिलाया

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शुक्ला एवं एसडीआपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ में लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान प्रकरण के निकाल हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सीआर चंद्रा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुम इंसान क्रमांक 32/2024 के गुमशुदा व्यक्ति उम्र 22 साल एवं गुम इंसान क्रमांक 33/2024 के गुमशुदा महिला उम्र 23 साल दोनों गुमशुदा पति-पत्नि है, जो 10 अप्रैल 2024 को घर से बिना बताये कहीं चले गये थे, जिस कारण गुम इंसानों के परिजन काफी परेशान थे। गुम रिपोर्ट बाद डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा गुम इंसानों के पता तलाश हेतु बारिकी से जांच करते हुये तकनीकी सहायता से गुम इंसानों का पता-तलाश कर दिनांक 29 मई 2024 को बरेड़ी चौक, दुर्ग से बरामद किया गया है। गुम व्यक्तियों से पुछताछ करने पर अपने साथ किसी प्रकार का अपराध घटित होना नहीं बताये हैं। जिसे उनके परिजनों को सुपूर्दनामे में दिया गया। जिससे परिजन खुशी जाहिर करते हुये डोंगरगढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :