चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। शहर के स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में जुआ खेल रहे सात लोगों को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 हजार 50 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशनपारा की बुद्ध गली में शासकीय कुएं के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चिखली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 31 हजार 50 रुपए नकद और ताश की 52 पत्तियां बरामद की गईं।

पकड़े गए आरोपियों में स्टेशनपारा निवासी प्रशांत डोंगरे (36), चैतन्य राव उर्फ व्यंक्टेश (27), मनीष गढ़े (36), प्रशांत बघेल (33), विशाल बागड़े (28), उमेश साहू (32) और शोमेश चेचाने (28) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में चिखली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, पीएसआई राजेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक जयहिंद चौबे, आरक्षक आदित्य सोलंकी, अमित सोनी, रंजित चौरसिया, सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा सहित चौकी स्टाफ की भूमिका रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!