ग्राम घुपसाल में जल संवर्धन फसल परिवर्तन में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया गया सम्मानित

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण द्वारा जल संवर्धन और फसल परिवर्तन पर आधारित एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन धान की फसल को बदलकर 100 प्रतिशत मक्का फसल लगाने वाले किसानों को उनकी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य ओमप्रकाश चन्द्रवंशी, ग्राम पंचायत सरपंच नरेश शुक्ला, क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुदेश पटेल, कृषि विभाग के गौरीशंकर सहीश, डॉ. विकास सिंह सहित एबीस कंपनी के एक्जिक्यूटिव मैनेजर और प्रयाण टेरेटरी दुर्ग के मैनेजर भी उपस्थित रहे।

सम्मानित किसानों को जल संवर्धन में उनके योगदान और मक्का फसल परिवर्तन के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

इस पहल से क्षेत्रीय किसानों को जल संसाधनों के संरक्षण और फसल विविधीकरण के महत्व के बारे में जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!