कन्हारपुरी में शासकीय प्राथमिक शाला में रक्षा टीम द्वारा बच्चों को गुड टच-बेड टच और डिजिटल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन पर 05 फरवरी 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला कन्हारपुरी, जिला राजनांदगांव में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा टीम ने बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में जागरूक किया और उन्हें डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षक रीनू मेश्राम, कौशिल्या साहू, आरक्षक अमित जाटवर और आरक्षक वाहन चालक शेष नारायण सिंहा ने बच्चों को सरल एवं सहज भाषा में समझाया। साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि स्कूल में लगे पॉक्सो बॉक्स का सही समय पर उपयोग कैसे करें, असहज स्थिति में क्या कदम उठाएं, और भरोसेमंद व्यक्ति से सहायता कैसे प्राप्त करें।

इसके अलावा, बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर उसका उपयोग और महत्व भी समझाया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण में शिक्षित करना था। इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 187 से अधिक छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्टाफ उपस्थित थे।

विद्यालय परिवार ने रक्षा टीम के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास और उनकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :