छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कल शहर में

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ1 रमन सिंह का कल दिनांक 26 मई को शहर आगमन हो रहा है। इस दौरान वे अनेक स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह कल दोपहर 11.30 बजे खनिज नगर मौलश्री विहार रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे ग्राम सोमनी स्थित होटल ब्लीस पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, फिर वे दोपहर 2.15 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास जीई रोड आयेंगे तथा शाम 5.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास से रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :