पैदल गश्त कर शहर के होटल, लॉज, ढाबों को पुलिस ने किया चेक

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के आदेशानुसार एवं अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के दिशा-निर्देश में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराधों के रोकथाम हेतु 25 मई 2024 के शाम को एसडीओपी आशीष कुंजाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सीआर चंद्रा एवं रक्षित केन्द्र राजनांदगांव से निरीक्षक संग्राम सिंह एवं अन्य 20-25 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी द्वारा डोंगरगढ़ शहर में पैदल घुमकर शहर के होटल, ढाबा, लॉज का चेक किया गया। साथ ही गुंडा-बदमाशों को चेक करते हुये गस्त दौरान नशेड़ियों, गंजेड़ियों एवं असामाजिक तत्व को पकड़कर शहर एवं समाज में गंदगी फैलाने से रोकने हेतु आवश्यक समझाईश एवं हिदायत दिया गया है।
थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर, नाकाबंदी की कार्यवाही कर एवं होटल-ढाबा-लॉज चेककर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अवैध गतिविधि होने पर उसमें वैधानिक कार्यवाही कर लगाम लगाया जा रहा है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!