कलेक्टर ने राज्य स्तरीय खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराटे 2025 के प्रतिभागियों का किया सम्मान

अपने दोस्तों को शेयर करें :

मोहला। राज्य स्तरीय खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराटे 2025 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के कराटे खिलाड़ियों को आज कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय में सम्मानित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रतिभागियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मांग पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

प्रतियोगिता दो दिवसीय थी और जिला मुंगेली स्थित श्यामप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिले की ओर से सावित्री ध्रुवे, अरुना जाड़े, चांदनी सोरी, ममता नरेटी और गौरी हारमें ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने कुल पांच पदक जीतकर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया और जिले का नाम रोशन किया।

कलेक्टर ने खिलाड़ियों से कहा कि उनकी मेहनत और लगन जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और सरकार हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करती रहेगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!