शांति और सद्भाव के साथ मनेगा सालाना उर्स, कार्यक्रम मेला स्थल, पार्किंग, संदल रूट, वन-वे रूट के संबंध में ली गई बैठक

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जनसंवाद कक्ष में हजरत बाबा सैय्यद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह दरगाह जलालबाग पार्रीनाला में 47वां उर्स पाक 15 मई से 18 मई 2024 तक शांतिपूर्वक मनाये जाने के संबंध में बैठक बुलाया गया था। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, तहसीलदार मनीष वर्मा की उपस्थिति में मुस्लिम समाज, उर्स कमेटी के प्रतिनिधीगण उपस्थित हुए। हजरत बाबा सैय्यद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स 4 दिन तक बड़ी शानो शौकत से मनाया जायेगा। उर्स के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिये विस्तार से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु कार्यक्रम मेला स्थल, पार्किंग स्थल, वन-वे रूट एवं संदल रूट व्यवस्था के साथ कई निर्णय लिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने कहा कि सालाना उर्स मुबारक आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द व शांतिपूर्ण आयोजन हो तथा इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी।
उक्त बैठक में हाजी मंसूर अंसारी (सदर पार्रीनाला), आफताब अहमद, मो. इरफान शेख, तहीम बड़गुजर, मिर्जा हबीब बेग (लीगल कमेटी), मोहम्मद फारूख, वसीम झाडुदिया, एआर खान, मो. इब्राहिम (मुन्ना), शकीब रिजवी एवं मुस्लिम समाज के गणमान्यगण उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!