डोंगरगांव में राजपूत क्षत्रिय महासभा की जोन बैठक सम्पन्न, 62वें वार्षिक महाधिवेशन की रूपरेखा तैयार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

डोंगरगांव। राजपूत क्षत्रिय महासभा छ.ग. रहटादह पं. क्र. 1282 की जोन बैठक रविवार, 16 नवंबर 2025 को अंबेडकर भवन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ श्री रामचंद्र जी और महाराणा प्रताप के तैल चित्रों पर पूजा अर्चना एवं जय घोष के साथ किया गया।

बैठक की अध्यक्षता महासभा के कोषाध्यक्ष और जोन प्रभारी नीरज सिंह क्षत्रिय ने की। डोंगरगांव उपसमिति के पदाधिकारियों ने महासभा पदाधिकारी, जोन प्रभारी, केन्द्रीय महिला सचिव और महासभा मिडिया प्रमुख का स्वागत और सम्मान किया।

बैठक का मुख्य विषय आगामी 62वें वार्षिक महाधिवेशन को डोंगरगांव में आयोजित करना था। इसमें दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा, सभागार और भवन से लेकर स्वागत रैली, अतिथि व्यवस्था तथा स्वजातीय बंधु पदाधिकारियों के आने पर व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के संयोजक और सहसंयोजक तथा कार्यक्रम की अर्थ व्यवस्था पर भी विचार विमर्श हुआ।

इसके अलावा महासभा के तहत युवक युक्ति परिचय सम्मेलन और कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम भी जोन स्तर पर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। आगामी बैठक में इन कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।

डोंगरगांव उपसमिति अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह विनोद ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि आगामी महाधिवेशन में सर्वोत्तम व्यवस्थाएँ प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में महासभा कोषाध्यक्ष जोन प्रभारी नीरज सिंह क्षत्रिय, महासभा प्रचार सचिव जोन प्रभारी डॉ. जितेन्द्र सिंह, केन्द्रीय महिला सचिव मधुबाला सिंह, महासभा मिडिया प्रमुख आदर्श सिंह, पूर्व महासभा उपसचिव प्रवेश सिंह, वरिष्ठ सदस्य डोंगरगांव पवन सिंह, अमर सिंह, डोगरगांव उपसमिति अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह विनोद, बालोद अध्यक्ष लोमश सिंह, बैस अध्यक्ष डोंगरगढ़ अध्यक्ष आरन सिंह, खैरागढ़ अध्यक्ष शेर सिंह, राजनांदगांव उपसमिति उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव रघुनंदन सिंह, डोगरगांव उपाध्यक्ष किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष दानेन्द्र सिंह, महिला मंडल एवं युवा मंडल सहित दर्जनों वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

जानकारी केंद्रीय मीडिया सेल प्रमुख आदर्श सिंह ने दी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :