ठंड बढ़ने पर नगर निगम ने शहर के कई स्थानों पर अलाव की सुविधा शुरू की

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कड़ाके की ठंड से शहरवासियों, विशेषकर निर्धनों और श्रमिक वर्ग को राहत देने के लिए नगर निगम ने शीत ऋतु में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इस वर्ष भी पुराना बस स्टैण्ड, पोस्ट आफिस चौक और रेल्वे स्टेशन के पास अलाव जलाए जा रहे हैं।

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर ठंड को देखते हुए शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की सुविधा दी जाएगी। इसमें नया बस स्टैण्ड, आम्बेडकर चौक, ठा. प्यारेलाल चौक, गुरूद्वारा के पास, महावीर चौक, चिखली देशमुख होटल के पास और नंदई चौक शामिल हैं।

अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि अलाव को देर रात तक जलाये रखने के निर्देश जारी हैं, ताकि नागरिक शीत लहर से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि ठंड बढ़ने पर इन अलाव स्थानों का उपयोग करें और सुरक्षित रहें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!