संस्कारधानी को अपराधधानी नहीं बनने देंगे : युवा कांग्रेस

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। शहर में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने शनिवार को मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने एसपी को चूड़ियां भेंट कर कड़ा संदेश दिया, वहीं गृहमंत्री का पुतला दहन कर नाराजगी जाहिर की।

राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के मार्गदर्शन में हुए इस प्रदर्शन में युवाओं ने साफ कहा कि “संस्कारधानी को अपराधधानी नहीं बनने देंगे” और अब प्रशासन की खामोशी पर चुप बैठने वाले नहीं हैं।

अपराध के खिलाफ युवाओं का तीखा हमला

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस भर्ती में हुई अनियमितताओं, बढ़ते अपराध, नशीले पदार्थों की बिक्री, अवैध शराब बॉटलिंग, रेत खनन, गोलीकांड, हत्याकांड और चाकूबाजी जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए प्रशासन पर सवाल खड़े किए।
निखिल द्विवेदी ने कहा कि अब तो महाकाल चौक जैसे शहर के सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले इलाके में भी चोरी की वारदातें हो रही हैं। विरोध करने वालों को नजरबंद कर दिया जा रहा है, ऐसे में प्रशासन की जवाबदेही कौन तय करेगा?

एसपी को हटाने और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

युवा कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा कि “जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने में असफल एसपी को तत्काल हटाया जाए और गृहमंत्री से इस्तीफा लिया जाए।”
द्विवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि गोलीकांड के आरोपी को रमन सिंह का संरक्षण प्राप्त है और कहा कि पूरे मामले में डीजीपी, आईजी और एडीजी को लिखित शिकायत सौंपी जाएगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। विरोध करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर दमनकारी नीति अपनाई जा रही है, लेकिन युवा कांग्रेस अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी।

“हर ज़ुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा”

युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया कि वे शहर की सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता के मुद्दे पर अब चुप नहीं बैठेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विप्लव शर्मा, सौरभ तिवारी, हर्ष खोब्रागड़े, विशु अजमानी, ऋषि शास्त्री, गुरभेज माखीजा, गरुण विक्रम सिंह, संदीप सोनी, चंद्रशेखर मालेकर, ठाकुर राम, परमानंद वर्मा, लक्की राजपूत, जितेंद्र, राजा यादव, अमर झा, तौसीफ रजा, अंशल श्रीवास्तव, साहिल सागर, आदित्य वैष्णव, हर्ष साहू, दीपक सोनकर, युगल साहू, गौरव घरड़े, आशीष सागर, हर्षवर्धन ठाकुर, होलेन्द्र राजपूत, जफर खान, मोक्ष साहू, विकास सिंह, गिरिजाशंकर भोई समेत युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

अपने दोस्तों को शेयर करें :