“मोर पार्षद मोर द्वार” अभियान के तहत शीतला माता वार्ड में पहुंचे पार्षद शैंकी बग्गा, जनसमस्याएं सुनीं, योजनाओं का दिलाया लाभ

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24, शीतला माता वार्ड में पार्षद व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति चेयरमैन शैंकी बग्गा ने शुक्रवार को “मोर पार्षद मोर द्वार” अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से संवाद किया। उन्होंने वार्ड के नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

पार्षद बग्गा ने क्षेत्र के लोगों से अपने घर और आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने, पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक किया।

विकास कार्यों की समीक्षा

वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा पार्षद ने खुद वार्डवासियों के साथ मिलकर की। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों को दिलाया लाभ

ऐसे बच्चे जिनका पालन-पोषण केवल माता, पिता या अन्य अभिभावक द्वारा किया जा रहा है, उनके लिए मिशन वात्सल्य योजना के तहत रु. 4000 प्रतिमाह की सहायता राशि दिलाने हेतु आवेदन फॉर्म भरवाए गए।

पीएम सूर्य घर योजना की दी जानकारी

लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की बिजली खर्च शून्य करने की जानकारी दी गई और पात्र नागरिकों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

श्रमिक बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और अन्य योजनाएं

असंगठित क्षेत्र व भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छत्तीसगढ़ श्रमिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ₹500 से ₹10,000 तक की छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भरवाए गए। साथ ही, श्रमिक परिवारों को निम्न योजनाओं की जानकारी दी गई—

श्रमिक औजार सहायता योजना

श्रमिक सुरक्षा उपकरण योजना

श्रमिक साइकिल योजना

महतारी जतन योजना

श्रमिक नोनी-बाबू शिक्षा एवं खेल सहायता योजना

निशुल्क कोचिंग योजना

श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना

केंद्र व राज्य की प्रमुख योजनाओं की जानकारी
पार्षद ने नागरिकों को केंद्र और राज्य की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे:

पीएम आवास योजना

मुद्रा योजना

पीएम स्वनिधि

पीएम विश्वकर्मा

आयुष्मान भारत

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना

पीएम सुरक्षा बीमा योजना

—के बारे में जानकारी दी और लोगों को इनका लाभ लेने हेतु आवेदन भी कराया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए सत्यापन और आवेदन

पार्षद ने “Beneficiary Satyapan App” के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन करवाया ताकि पेंशन राशि में किसी तरह की रुकावट न आए। बीपीएल परिवारों के पात्र नागरिकों के लिए ₹500 मासिक पेंशन हेतु आवेदन भी करवाया गया।

आयुष्मान कार्ड और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्ड

70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड तथा अन्य पात्र नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड मौके पर आयुष्मान ऐप के माध्यम से बनाए गए और वितरित किए गए।

RSS शताब्दी वर्ष पर किया प्रेरित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पार्षद ने वार्डवासियों को संघ की भूमिका व कार्यों की जानकारी दी और आगामी पथ संचलन में भाग लेने व गणवेश लेने के लिए प्रेरित किया।

“सेवा परमो धर्मः” के सिद्धांत पर कार्यरत

पूर्व आई.ई.एस अधिकारी एवं IIT बॉम्बे से एम.टेक पार्षद शैंकी बग्गा ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को हर नागरिक तक पहुंचाना है। अंत्योदय की भावना के साथ वे वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :