पार्षद गिरिजा संतोष निर्मलकर की पहल पर लखोली वार्ड 32 में विद्युत सर्वेक्षण कार्य

अपने दोस्तों को शेयर करें :

पार्षद गिरिजा संतोष निर्मलकर की पहल पर लखोली वार्ड 32 में विद्युत सर्वेक्षण कार्य🙏

पार्षद गिरिजा संतोष निर्मलकर की पहल पर लखोली वार्ड 32 में विद्युत सर्वेक्षण कार्य🙏

भीषण चक्रवाती तूफान, बारिश और प्राकृतिक आपदा की चपेट में हमारा वार्ड क्रमांक 32 लखोली भी आ गया था, जिसके अंतर्गत राहुल नगर, राजीव नगर, विकास नगर एवं जनता कॉलोनी का आधा हिस्सा प्रभावित हुआ था।
जिसके कारण कई घरों के विद्युत मीटर जल गए हैं तथा घरेलू उपकरण जैसे टीवी, पंखे, लाइटें आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
पार्षद गिरिजा संतोष निर्मलकर की पहल पर वार्ड के सम्मानित नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के अनुसार आज विद्युत मंडल के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर गहन सर्वेक्षण कराया गया।
जिन घरों के मीटर में खराबी, जलने व बंद होने की शिकायत मिली है, उनके मीटर बदले जा रहे हैं। विद्युत मंडल की कड़ी मेहनत के बाद हमारे वार्ड में विद्युत व्यवस्था पुनः बहाल हो गई है।
सहयोग बनाए रखने के लिए आप सभी नागरिकों एवं विद्युत मंडल की पूरी टीम का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!