छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, राजनांदगांव

अपने दोस्तों को शेयर करें :

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, राजनांदगांव

समाचार

विचारपुर नवागांव में 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र ऊर्जीकृत, 31 गांवों के 4250 उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा

मुख्य अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम के करकमलों से हुआ उपकेन्द्र का शुभारंभ, 3 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से मजबूत हुई क्षेत्र की विद्युत अधोसंरचना

राजनांदगांव, 30 अक्टूबर 2026 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा राजनांदगांव जिले के ग्राम विचारपुर नवागांव में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र को राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम के करकमलों द्वारा विधिवत ऊर्जीकृत किया गया। इस उपकेन्द्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के 31 गांवों के लगभग 4250 विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!