प्रदेश स्तरीय सर्व यादव समाज ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का भव्य अभिनंदन किया, पुरे प्रदेश से जुटें समाजिक बंधु ‌‌

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। प्रदेश स्तरीय सर्व यादव समाज के तत्वाधान में आयोजित यादव गौरव अभिनंदन समारोह में छत्तीसगढ़ के राजनीतिक में नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाले नवगठित मंत्रीमंडल में शामिल शिक्षा, विधि, विधियां एवं ग्रामोद्योग कार्य मंत्री दुर्ग विधायक श्री गजेन्द्र यादव का समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के पंडित दीनदयाल आडिटोरियम पर पहुंचते ही जय यादव जय माधव के जयकारों से पूरा सभागार गूंज उठा और उपस्थित जनसमूह में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

हजारों की संख्या में बस्तर , राजनांदगांव, कवर्धा, मुंगेली, धमतरी, सरगुजा, ,सुकमा, बीजापुर, कांकेर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद, आदि जिलों से यादव बंधु हजारों की संख्या में उपस्थित थे उपहार स्वागत अभिनन्दन देखा कर मंत्री जी स्वीकार करते हुए भावुक हो उठे उन्होंने समाज के प्रति प्रति आत्मीय संबंधों को दोहराते हुए कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार मे मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जायेंगे । शिक्षा और ग्रामोद्योग विभाग समाज के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। और सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

समाज के गौरव मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव की उपस्थिति कार्यक्रम की‌ गरिमा को और बढा दिया था इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, चिरमिरी के महापौर रामनरेश यादव, जिला पंचायत रायपुर के उपध्याक्ष संदीप यादव, प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री, हरीश यादव, समाज के संरक्षक कमलेश यादव, शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सभा को संबोधित करते हुए समाज के उत्थान एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज को नई दिशा और नई ऊंचाई प्रदान कर सकती हैं,। उनके प्रेरणादायक शब्दों में उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। मंत्री यादव समाज की एकता और समारसता को छत्तीसगढ़ की पहचान बताया।

मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा समाज की एकता और शिक्षा रोजगार पर प्रकाश डाला, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने सभा संबोधित करते सब से पहले मंत्री बनाने पर श्री गजेन्द्र यादव को बधाई दी कहा कि यादव समाज की35 लाख समाजजनों की एकता और संघर्ष का परिणाम है कि आज यादव समाज को मंत्रीमंडल प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु जी के आह्वान पर पुरे प्रदेश से यादव समाज के पदाधिकारी गण विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु जी आह्वान पर राजनांदगांव से भारी संख्या समाज बंधु कार्यक्रम में उपस्थित दर्ज कराई।

इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव, महेश यादव, सुदेश यादव, उपेन्द्र यादव, रामदास यादव, नारायण यादव, राधेलाल यादव, शीलू यादव, सवंत यादव, दुर्गा प्रसाद यादव,रितेश यादव, विनोद बंटी यादव, नरोत्तम यादव,फगुव यादव, नरसिंग यादव,अमन यादव, राजेश यादव, देवकी यादव, बबीता यादव,त्रिप्ती यादव,जय प्रकाश यादव,लव यादव दीपेश यादव, रजीत यादव,सुनील यादव, नारायण यादव, संतोष यादव,घासी यादव, घनश्याम यादव, संतोष यादव, आदि समाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद यादव ने दी

अपने दोस्तों को शेयर करें :