➡️ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार
राजनांदगांव।
लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस द्वारा देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली का आयोजन किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस महत्वपूर्ण महारैली में राजनांदगांव से पूर्व महापौर नरेश डाकलिया एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। महारैली के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और आम नागरिकों के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक मतदाता के मताधिकार का संरक्षण बेहद जरूरी है। रामलीला मैदान में आयोजित इस महारैली में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी निभाई। महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और संविधान की मूल भावना को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया। राजनांदगांव के पूर्व महापौर नरेश डाकलिया एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले की इस महारैली में उपस्थिति को जिले में कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कदम से कदम मिलाकर लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।






