युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात प्रभारी पद से निखिल द्विवेदी ने दिया इस्तीफा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव
निखिल द्विवेदी ने कहा की राजनांदगांव की जनता मेरा परिवार है, चुनाव में जीत-हार से परे जनता के मुद्दों को उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना मेरी जिम्मेदारी है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात प्रभारी निखिल द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे पारिवारिक परिस्थितियों एवं अपने क्षेत्र की जनता के प्रति जिम्मेदारियों को प्रमुख कारण बताया है।

निखिल द्विवेदी ने कहा कि राजनांदगांव की जनता मेरा परिवार है। भले ही जनता ने मुझे चुनाव जिताकर सदन तक नहीं पहुंचाया, लेकिन जनता के मुद्दों को उठाना, उनकी आवाज बनना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना मेरी जिम्मेदारी है। चुनाव में जीत-हार अपनी जगह है, लेकिन जनसेवा और जनता के प्रति जिम्मेदारी हमेशा बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए और अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से मैंने राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात प्रभारी के दायित्व से मुक्त होने का निर्णय लिया है। मेरे लिए राजनांदगांव की जनता के बीच रहना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना पहली जिम्मेदारी है।

निखिल द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है। पार्टी की विचारधारा और संगठन के प्रति मेरी निष्ठा पूर्ववत बनी रहेगी। राहुल गांधी जी के विचारों और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करता रहूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भविष्य में मुझे जो भी पद या जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सम

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!