छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक सफल तिरंगा यात्रा होगी : खूबचंद पारख

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में भी आगामी 10 अगस्त से 14 अगस्त तक मोर तिरंगा मोर अभियान कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसके तैयारी के संबंध में आज 8 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आहूत की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, प्रदेश अभियान प्रभारी नीलू शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं तिरंगा अभियान के जिला संयोजक मूलचंद लोधी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोर तिरंगा मोर अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य वक्ता खूबचंद पारख ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ होकर लगातार चल रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ में भी जिला वह मंडल स्तर पर टीम बनाकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। श्री पारख ने कहा कि आज सिंदूर अभियान के पश्चात भारत की जनता में देश के प्रति समर्पण की भावना जागृत हुई है जिसके कारण छत्तीसगढ़ में तिरंगा यात्रा सर्वाधिक सफलता की ओर अग्रसर होगी। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार किसानों युवाओं महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान कर रही है, जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ खुशहाली की ओर अग्रसर है।
इसके पूर्व तिरंगा यात्रा के प्रदेश संयोजक एवं पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि तिरंगा न केवल भारत का राष्ट्रध्वज है, अपितु समस्त देशवासियों का अभियान भी है। इसी तिरंगे की रक्षा के लिए न जाने कितने राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था, पहले केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही देश में तिरंगा फहराया जाता था, परंतु देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने तिरंगे के प्रति स्वाभिमान की भावना को जगाने के उद्देश्य से इसे एक अभियान का रूप देकर भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से जनण्जन तक तिरंगे को पहुंचाने का लक्ष्य बनाया।
नीलू शर्मा ने कहा की कांग्रेस ने देश के कई शूरवीरों के इतिहास को अध्यायों पन्नों से हटा दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ऐसे लोगों को देश के सामने लाकर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। नीलू शर्मा ने अहिल्या बाई होलकर के इतिहास के बारे में बताया कि सत्ती प्रथा, महिला शक्तिकरण की बात आज से 300 वर्ष पहले अपनी आवाज बुलंद की थी, देश का दुर्भाग्य की कांग्रेस ने उसे भी भुला दिया था।
भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र गोलछा एवं जिला संयोजक मूलचंद लोधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जिला टोली को मंडल टोली के समन्वय से जिले के प्रत्येक बूथ के हर घर में तिरंगा फहराने के लिए ईमानदारी से कार्यकर्ता कार्य में जुट चुके हैं। तिरंगा अभियान पिछली बार की तुलना में इस बार और प्रभावी हो, इस बात की चिंता कार्यकर्ता करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि शहीद सेनानियों की प्रतिमाओं चित्रों पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता का कार्यक्रम किया जाएगा।
साथ ही 14 अगस्त को देश के विभाजन की याद करते हुए विभाजन विभीषिका दिवस भी मानना है। इस दौरान मौन, जुलूस, चित्र प्रदर्शनी गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने मोर तिरंगा मोर अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि तिरंगा के प्रति आज की युवा पीढ़ी और महिलाओं को विशेष रूप से जागृत करने की जरूरत है, इसलिए भाजपा युवा व महिला मोर्चा की विशेष भागीदारी इस अभियान में सुनिश्चित की गई है। आज की बैठक के पश्चात सभी 16 मंडलों में कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन कैलाश शर्मा व आभार प्रदर्शन सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक संतोष सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, रविंद्र वैष्णव, एमडी ठाकुर, विनोद खांडेकर, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, चंद्रिका डडसेना, पूर्णिमा साहू, आभा तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया, गोलू गुप्ता, लता सिन्हा, जागृति यदु, अनिता ठाकुर, गोपाल भूआर्य, रघुवीर वाधवा, राजा माखीजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :