यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 660 वाहनों पर की गई कार्यवाही

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। माह जून, 2025 में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर नक्सल ऑपरेशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अजय खेस, निरीक्षक नवरतन कश्यप एवं यातायात टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। जिसें ओव्हर स्पीड वाहनों में 62 प्रकरण, शराब सेवन कर वाहन चलाना 05 प्रकरण, दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट 196 प्रकरण, काला शीशा में 07 प्रकरण, चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट 22 प्रकरण, नाबालिक द्वारा वाहन चालकों पर 05 प्रकरण, प्रेशर हार्न का उपयोग 19 प्रकरण, दुपहिया वाहन में तीन सवारी पर 126 प्रकरण, वाहन चलाते मोबाईल फोन का उपयोग 07 प्रकरण, अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 211 वाहनों में कार्यवाही किया गया।
इस प्रकार कुल 660 वाहन चालकों से 370600 रूपये जुर्माना वसूला गया है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है कि ओव्हर स्पीड, शराब सेवन, दुपहिया वाहन में तीन सवारी, दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन न चलायें, यातायात नियमों का पालन करें। दुर्घटना से बचे एवं सुरक्षित रहे। यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं असुविधा से बचे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!