पर्यावरण दिवस पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने पौधे रोपे

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह आज अपने तीन दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव की प्रमुख समस्याओं से रूबरू हुए। दो दिनों तक लगातार उन्होंने शहर भ्रमण किया एवं गांव-गांव पहुंचे, आज तीसरे दिन 5 जून को पर्यावरण दिवस पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने पर्यावरण संबंधित सभी कार्यों का जायजा लिया और इस अवसर पर कृषि उपज मंडी राजनंदगांव एवं स्पीकर हाउस में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया। अभिषेक सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर हरित भविष्य के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाएं और पर्यावरण की रक्षा करें ताकि आगामी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके।
इस दौरान वृक्षारोपण के कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष सुमित भटिया, गोलू गुप्ता, तरुण लहरवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!