नीचे मंदिर मेला ग्राऊंड के पास चाकू के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि पर्व वर्ष-२०२४ में पुलिस विभाग द्वारा दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात, पार्किंग व मेला व्यवस्था हेतु अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात कर चोर, पॉकेटमार, चाकूबाज एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी निगरानी रखी है। इसी तारतम्य में ११ अप्रैल २०२४ को डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा नीेचे मंदिर मेला ग्राऊंउ डोंगरगढ़ के पास चाकू लेकर घुम रहे दीपेश दीप उर्फ आयुष पिता सुशील दीप, उम्र-१८ साल २ माह, निवासी गंजपारा उत्कल कॉलोनी, वार्ड नंबर-३७, दुर्ग, थाना कोतवाली, दुर्ग को घेराबंदी कर चाकू के साथ रंगेहाथ पकड़कर आरोपी के विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!