चित्रगुप्त प्रकोत्सव पर समाज के सेवाभावी सदस्यों को मिला सम्मान

अपने दोस्तों को शेयर करें :

मुख्यमंत्री और श्री संजय श्रीवास्तव ने किया कायस्थ समाज के कार्यों को सराहा


रायपुर । श्री चित्रगुप्त जयंती आयोजन समिति (कायस्थ समाज) द्वारा श्री चित्रगुप्त जी के प्रकोत्सव के पावन अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री संजय श्रीवास्तव (अध्यक्ष – नागरिक आपूर्ति निगम एवं प्रदेश महामंत्री – भारतीय जनता पार्टी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कायस्थ समाज के सेवा भाव और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए विभिन्न समाजसेवियों को सम्मानित किया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने श्री चित्रगुप्त जी के जीवन मूल्यों, न्यायप्रियता और लेखन कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समाज के इस आयोजन को सभी ने सराहा और इसे सामाजिक एकता व प्रेरणा का प्रतीक बताया।


अपने दोस्तों को शेयर करें :