पहलगाम में आंतकवादियों के हमले में मारे गए लोगों को सिंधी समाज ने दी श्रद्धांजलि

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनंदगांव। सिंधी समाज में आज हेमूकालानी की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाकर पहलगाम में बेकसूर सेनानियों के मारे जाने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सिंधी समाज के हरीश मोटलानी एवं नितिन बत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी ने कहा कि अपने कार्यकाल में ऐसी नृशंस हत्या उन्होंने नहीं सुनी की सिर्फ धर्म पूछ कर बेकसूर लोगों को मारा गया। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वरूस्फूर्त देश को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा है कि हत्यारे को हम मिट्टी में मिला देंगे, इसलिए भारत के 140 करोड़ नागरिक श्री मोदी से आश्वस्त है कि मोदी जी ने जो कहा है उसे अवश्य पूरा करेंगे और पाकिस्तान में आंतकवादी और आतंक के समर्थकों को मिट्टी में मिला देंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार आवतराम तेजवानी, अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी, ब्रह्मानंद बजाज, महासचिव अमर लालवानी ने भी पहलगाम में पर्यटकों पर धर्म के नाम पर गोली चलाने एवं निर्देशों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए मृतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर 1 मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अर्जुनदास गंगवानी एवं आभार प्रदर्शन पार्षद राजा माखीजा ने किया। कार्यक्रम के बाद समाज के सभी लोग उदयाचल भवन पहुंचे, जहां से मौन रैली में शामिल भी हुए।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!