विधायक चैतराम अटामी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, विषय बंधन लागू कर शिक्षा गुणवत्ता देने की मांग

अपने दोस्तों को शेयर करें :

दंतेवाड़ा। प्रदेश मे आधे बच्चे विषय शिक्षकों से पढ़ रहे हैं, जैसे प्राईवेट, आत्मानंद, पीएमश्री, एकलव्य, नवोदय विद्यालय, वहीं सरकारी मिडिल स्कूलों में गैर विषय बाध्यता का गलत नियम यह दोहरा मापदंड शिक्षा गुणवत्ता में चल रहा है। सरकारी स्कूल के बच्चों को भी विषय बंधन का नियम लागू कर शिक्षागुणवत्ता देने के लिए 30 जनवरी को लिए गये निर्णय निर्देश को जल्द लागू करने दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, ताकि बस्तर जैसे आदिवासी पिछड़े दूरस्थ अंचल के बच्चों को मिडिल स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता और विषय शिक्षक दिया जा सके। नहीं तो ये बच्चे और भी ज्यादा पिछड़ सकते हैं। बस्तर में विषयधारी सहायक शिक्षकों और अभ्यर्थियों की पर्याप्तता है जिन्हें पदोन्नति भर्ती विषयवार देकर इस बड़ी कमी को पूरा किया जा सकता है। विधायक ने जल्द विषय बाध्यता राजपत्र लागू करने की मांग की है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!