ग्राम सांगिनकछार में स्वामित्व योजना अंतर्गत किया गया पट्टा वितरण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम सांगिनकछार में स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभापति जिला पंचायत श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव सुश्री झरना राजपूत, सरपंच सांगिनकछार श्रीमती सुमरित वर्मा, सरपंच बगदई, कुलदीप ठाकुर, सरपंच माथलडबरी श्रीमती कोमिन साहू उपस्थित थे। सभापति जिला पंचायत श्रीमती जागृति चुन्नी यदु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। स्वामित्व पट्टा से प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य शासकीय योजनाओं में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम सांगिनकछार के 125 परिवारों को स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टा वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने पट्टा मिलने पर हितग्राहियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच मनोहर वर्मा, पंच श्रीमती मुन्नी वर्मा, नीलकंठ यादव, नूतन साहू, तुलाराम साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!