कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए चलाया जा रहा चेकिंग अभियान

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। आगामी लोकसभ निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखने और सघनता व सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग करने, शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने तथा कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया था। जिसके तहत् थाना बसंतपुर, डोंगरगढ़ एवं थाना यातायात पुलिस द्वारा 5 अप्रैल 2024 को आने-जाने वाले संदिग्ध, वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के कुल 61 प्रकरण में 21700 रूपये समंस शुल्क कर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को जागरूक भी किया गया। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!