भूपेश का आक्रामक प्रचार जारी, दो दर्जन से अधिक गाँव में एक दिन में जनसंपर्क

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राजनांदगाँव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के अथक दौरे को देखते हुए कांग्रेस का संगठन पूरी तरह से चार्ज नज़र आ रहा है। नामांकन के अगले दिन जिस लेकर बघेल ने 30 दिन का तूफ़ानी दौरा किया, उन्होंने न केवल विपक्षियों को बल्कि कांग्रेस के संगठन को ही चौंका दिया। बघेल के सघन जनसंपर्क का यही रूप शुक्रवार को भी देखने को मिला। शुक्रवार को बघेल ने 26 गाँव के दौरे को अपना लक्ष्य बनाया। इसी दिन कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में अपना घोषणा पत्र भी जारी किया। बघेल ने अपने जनसंवाद में घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं का ज़िक्र करते हुए बताया कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बुजुर्गों को रेल और बस में मिलने वाली छूट पुनः बहाल होगी। बघेल महिला मतदाताओं के महत्व को बखूबी समझते हैं, इसीलिए वह अपने भाषणों में सबसे ज़्यादा बात महिलाओं की कर रहे हैं। साथ ही गृहलक्ष्मी योजना के अंतर्गत ग़रीब परिवार की महिला केंद्र में सरकार आने पर 1 लाख रुपये प्रतिवर्ष की गारंटी दे रहे हैं। शुक्रवार के दिन भूपेश बघेल ने तिलई से अपने जनसंपर्क की शुरुआत की। इसके बाद पदुमतरा, खैरझिटी, डूमरडीह, कल्डबरी, बरगाही, उपरवाह, मुडपार, सलौनी, चारभाठा, बिरेझा, जराही, मोहंदी, बिज़ेतला, इराईकला, इराईखुर्द, पटेवा, मासुल, जुरलाखुर्द, भैंसातरा, सहसपुर दल्ली, गोपालपुर पहुँचे। इसके बाद सिंगारपुर, ठेलकाडीह, डुमरीडीह कला होते हुए रेंगाकठेरा में जनसंपर्क प्रस्तावित था। बघेल के कार्यक्रमों में रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण रुके रहे। बघेल ने ख़ुज्जी में कांग्रेस का विधायक जिताने के लिए आभार प्रकट करते हुए जनता से लोकसभा में भी कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस दौरे में भूपेश बघेल के साथ राजनांदगाँव कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष भागवत साहू ,विद्यायक हर्षिता बघेल पूर्व विद्यायक भूनेश्वर बघेल , पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, चित्रलेखा वर्मा, मोतीराम साहू , पंकज बांधव , थानेश्वर पाटिला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!