नाबालिक बालिका को भगाने में मदद करने वाले आरोपी गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, पु. अनु. अधिकारी दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में ाना प्रभारी घुमका बसंत बघेल के हमराह उप निरीक्षक विक्रांत सुरेश कुमार सिंह, सउनि कोदू राम नागवंशी, द्वारा थाना घुमका के अपराध क्रमांक-०७/२५ धारा-१३७ (२), ८७, ६४ (२) (१), ६४ (२), (एम), ३ (५) बीएनएस लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम २०१२ की धारा ४, ५एल, ६ के मुख्य आरोपी पोषण बंजारे व सह आरोपी सुरेश नेवले जो मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी दिनांक से फरार था, जिसे आज दिनांक १८.०३.२०२५ को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ग्राम चारभाठा से पोषण बंजारे जो नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ लेकर सह आरोपी को फोन कर मोटर साइकिल लेकर बुलवाया और मोटर साइकिल से सह आरोपी के द्वारा ग्राम सोमनी ले जाकर छोड़ने में मदद किया, जिससे नाबालिक बालिका का अपहरण करने में सहायता पहुंचा है। प्रकरण में अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी सुरेश नेवले पिता बुधे लाल नेवले को आज दिनांक १८.०३.२०२५ को गिर कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!