दीपावली के पावन पर्व पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय एवं वृद्धाश्रम पहुंचकर खुशियों के पल किए साझा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :

➤ बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की, जाना उनका कुशलक्षेम।

➤ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, दीपावली की खुशियां बांटकर पुलिस अधिकारियों ने दिया अपनत्व, स्नेह एवं संवेदनशीलता का संदेश।

➤ पुलिस अधिकारियों ने बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ समय बिताकर पर्व की खुशियां की साझा।

➤ समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी है राजनांदगांव पुलिस, सेवा, सहयोग एवं संवेदना का संकल्प।

राजनांदगांव। दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि खुशियां बांटने, अपनों के साथ समय बिताने तथा समाज में प्रेम, अपनत्व और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का भी अवसर है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए दीपावली के पावन अवसर पर राजनांदगांव पुलिस के अधिकारियों द्वारा बाल आश्रय एवं वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों एवं बुजुर्गों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की गई।

इस अवसर पर, समस्त राजनंदगांव पुलिस की तरफ़ से csp आदित्य कुमार आईपीएस, डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, डीएसपी केके वाजपेयी, आर आई लोकेश कुमार, इंस्पेक्टर उपेंद्र शाह, इंस्पेक्टर कैलाश मराई मौजूद रहे ।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!