राजनांदगांव। ग्रीष्म ऋतु में नागरिकों को पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा आज सुबह निगम के तकनीकी एवं अमृत मिशन के अधिकारियों के साथ मोहारा स्थित जल संयंत्रगृह का निरीक्षण कर गर्मी में सुचारू पानी सप्लाई के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जल संयंत्रगृह मोहारा निरीक्षक के दौरान आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी लिये, उन्होंने कहा कि ग्रीष्मऋतु को ध्यान में रखते हुये एलम, ब्लीचिंग तथा क्लोरिन गैस व अन्य आवश्यक सामाग्री का पर्याप्त भंडारण रखे, मशीन आदि को दुरूस्त रखें, अतिरिक्त मोटर भी रखें, ताकि खराब होने की स्थिति में बदला जा सकें, जिससे आम जनता को गर्मी में सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। सुचारू पेयजल के लिए कलेक्टर एवं प्रशासक संजय अग्रवाल ने भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि, तीनों सीप्ट में कार्यरत् कर्मचारी प्रतिदिन उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगें। बिना किसी आवश्यक कारण के अवकाश पर नहीं रहेंगें। सक्षम अधिकारी को जानकारी देकर उनके अनुमति के पश्चात वैकल्पिक व्यवस्था उपरांत ही अवकाश पर जायेगें।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नदी में वाटर लेबल एवं मटियामोती जलाशय से छोड़े गए पानी के संबंध में जानकारी लेकर भविष्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने पर आवश्यकतानुसार मोंगरा जलाशय से पानी लेने की स्थिति में जल संसाधन विभाग को पत्र लिखने कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके से कहा। उन्होंने अमृत मिशन के अधिकारियों से व्यवस्था संबंधी जानकारी लेकर संयंत्र में रंग-रोगन कराने के साथ साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।
आयुक्त ने कहा कि, जल विभाग से संबंधित अधिकारी समय-समय पर मॉनिटरिंग करते रहेंगे। किसी भी परेशानी आने की स्थिति में उसका तत्काल निराकरण करेगें। टंकी पुरा भरने के पश्चात ही पानी सप्लाई करेंगें। वाल्वमेन की तरफ से किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखेगें।
इस अवसर पर प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उपअभियंता अनुप पाण्डे व युवराज कोमरे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव के अलावा अमृत मिशन के अधिकारी शाहिद इब्राहिम व नितिन पाटिल सहित जल विभाग एवं अमृत मिशन के अमला उपस्थित थें।


