प्रेक्षक जयश्री जैन ने स्ट्रांग रूम, निर्वाचन प्रशिक्षण और रेंडमाईजेशन का किया निरीक्षण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन ने स्ट्रांग रूम, निर्वाचन प्रशिक्षण केन्द्र, रेंडमाईजेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने म्यूनिसिपल स्कूल में मतदान दलों को दिए जा रहे निर्वाचन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने कहा। प्रशिक्षण में सभी पहलुओं को बारिकी से समझने कहा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश्वरी बाघे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!