कमलेश स्वर्णकार ने महापौर पद के लिए लिया आम आदमी पार्टी से नाम निर्देशन फॉर्म

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनंदगांव। शहर में सक्रिय तीन राष्ट्रीय पार्टी में से एक आम आदमी पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार कमलेश स्वर्णकार ने आज समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नाम निर्देशन फॉर्म लिया, उनकी इस उम्मीदवारी से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस बीजेपी इन दोनों राष्ट्रीय दलों से नाराज बड़ी संख्या में मतदाता और कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार श्री स्वर्णकार की तरफ अवश्य पलटी मारेंगे। इससे आम आदमी पार्टी बड़े फायदे में रहेग, इसको लेकर आम आदमी पार्टी में हर्ष व्याप्त है। श्री स्वर्णकार छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे है और लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर रहे है।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगरीय निकाय हेतु कमलेश स्वर्णकार ने महापौर पद के लिए आम आदमी पार्टी से नाम निर्देशन फार्म लेने के दौरान मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी, चंद्रमणि वर्मा, चित्र गुरुदेव, ललित गुप्ता, मंजू मिश्रा, सुरजीत सिंह भाटिया, अशोक चौबे, प्रभांशु खोब्रागढ़े, सोमेश्वर रामटेके, आरिफ खान, विवेक सिंह, कुलेश्वर साहू, शाहिद भाई, राजू यादव, बृजकिशोर शर्मा, धीरेंद्र राजपूत, पंचराम साहू, पवन पटवा, विजय गुप्ता, अर्चना ठाकुर, वरुण तिवारी, हेमराज वर्मा, ललित साहू, अधिवक्ता विनोद शुक्ला, रमेश यादव, शुभम शर्मा, मोहित राजपूत, सुदामा साहू, विक्रांत उमरी, राहुल गजभिए, राजू रामटेके, भूपेंद्र साहू, राजेश देशमुख, यीशु चांदनी, खपरी राम साहू, भागवत साहू, दीपक तिवारी, गौरी शंकर साहू सहित आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!