मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए संकल्पित संस्था द्वारा संस्कारधानी राजनांदगांव में स्थित मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में शारदीय क्वार नवरात्र से शरद पूर्णिमा तक श्रद्धा, भक्ति और सेवा का विशेष वातावरण बना रहा। इस अवधि में लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बर्फानी सेवाश्रम समिति, राजनांदगांव द्वारा हजारों पीड़ितों एवं श्रद्धालुओं को जड़ी-बूटी युक्त खीर प्रसाद का वितरण किया गया।

संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ परिसर में आयोजित इस धार्मिक एवं सेवाभावी कार्यक्रम में अंचल सहित देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

नवरात्र के दौरान मां के दर्शन के लिए भक्तों का सिलसिला चौबीसों घंटों लगातार जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। नवरात्र एकम 11 अक्टूबर से लेकर शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर तक मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

भारतीय धार्मिक परंपरा में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ परिसर में जड़ी-बूटी युक्त खीर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा आयोजन में हजारों पीड़ितों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व शारदीय क्वांर नवरात्र पर्व पर नौ दिनों तक विभिन्न श्रद्धाभक्ति कार्यक्रमों के साथ 2395 ज्योति कलश श्रद्धालुओं द्वारा प्रज्विलित किए गए।

वहीं पंचमी दुर्गा अष्टमी में विशेष अनुष्ठान अभिषेक होने के साथ ही दुर्गा नवमी को महाआरती, ज्योति कलश विसर्जन व भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया गया था। इन सभी कार्यों में अंचल सहित देशभर से भक्तजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। सिद्धपीठ नौ दिनों तक चौबीसों घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रहा।

विदेशों से भी श्रद्धालुओं ने ज्योत प्रज्जवलित किए। इस धार्मिक एवं सेवाभावी आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश मारू, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा (गन्नू) तथा कोषाध्यक्ष नीलम जैन सहित महेंद्र लूनिया, महंत गोविंद दास, आलोक जोशी, सूरज जोशी, लीलाधर सिंह, कमलेश सिमनकर, कुलबीर छाबड़ा, बलविंदर सिंह भाटिया, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल एवं सत्यम शर्मा ने आयोजन में सहभागिता निभाई। इनके साथ अन्य सहयोगियों ने भी सेवा कार्य में योगदान दिया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!