राजनांदगांव। शासन की स्वीकृति अनुसार नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीएमएफ (DMF) मद के अंतर्गत 10 लाख रुपए की लागत से तहसील कार्यालय परिसर में निर्मित होने वाले प्रतिक्षालय के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, एसडीएम श्री गौतम पाटिल, पार्षद श्री प्रमोद झंझाड़े और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री नारायण कन्नोजे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नागरिकों और वकीलों को मिलेगी बैठने की उत्तम सुविधा
भूमिपूजन के अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ और अधिवक्ताओं की मांग को प्राथमिकता पर रखते हुए इस प्रतिक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बन जाने से तहसील कार्यालय आने वाले वकीलों, पक्षकारों और आम नागरिकों को बैठने के लिए एक उचित व सर्वसुविधायुक्त स्थान मिल सकेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
भूमिपूजन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
समारोह के दौरान अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष श्री अमिताभ श्रीवास्तव, सचिव श्री संतोष रजक, पूर्व नामांकित पार्षद झम्मन देवांगन, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शुक्ला, जेएस गरचा, एमएल साहू, कामदेव वर्मा, अनिल फुटान, राकेश दुबे, पंकज गुप्ता, अशोक श्रीवास, राजकुमार चंदेल, श्रीमती हेमलता पाण्डे, मनीष वर्मा, टोपेश देवांगन, अभ्यास यादव, सुनील मिश्रा, किरीट ढीवर, विनोद शेण्डे और उपभोक्ता फोरम के पूर्व सदस्य श्री सुनील बाजपेयी मौजूद थे। इसके अलावा निगम के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्रभारी सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू तथा उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती सहित निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।





